X Close
X
7499472288

उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी


Lucknow: बस्ती । बस्ती जिले के उपचुनाव के लिएके बस्ती जिले में शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। शाम छह बजे तक मतदान जारी रहेगा। इस दौरान मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। धीरे-धीरे मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। हालांकि आज मौसम भी मतदान में खलल डाल सकता है क्योंकि बारिश होने की संभावना है। बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के ओबरिडीहा गांव में पंचायत उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गया। मतदाता वोट डालने के लिए बूथों पर धीरे-धीरे पहुंचने लगे। मतदान संपन्न कराने के सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं। थाना रुधौली क्षेत्र के ओबरिडीहा में हो रहे उपचुनाव में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल को चेक किया ड्यूटी पॉइंट पर सभी लोग मौजूद मिले मतदान स्थल पर मौजूद पुलिस बल द्वारा Covid-19 के गाइडलाइन्स का पालन कराते हुए उपचुनाव शांतिपूर्वक कराया जा रहा है। वोटिंग स्थल का जायजा लेने खुद रुधौली थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा पहुंचे। साथ ही तमाम व्यवस्था के साथ वोटिंग का कार्य जारी है। मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग की जा रही है।सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है। तथा पर्याप्त पुलिस फोर्स रहेगा। बूथों पर कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरा पालन किया जाएगा।

The post उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी appeared first on दैनिक स्वतंत्र प्रभात हिंदी अख़बार.