X Close
X
7499472288

नगर परिषद नालागढ़ के पार्षद प्रतिनिधि मंडल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला


Lucknow:

बद्दी(पंकज गोल्डी) !   शिमला में जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नालागढ़ के एल ठाकुर की अगुवाई में नालागढ़ नगर परिषद के पार्षदों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। जिसमें हाल ही में नगर परिषद के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान नालागढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नगर परिषद नालागढ़ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व युवा कांग्रेस के महासचिव रहे महेश गौतम ने भाजपा की विचारधारा और नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा। यह नालागढ़ कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नालागढ़ के एल ठाकुर, भाजपा मंडल नालागढ़ के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, नगर परिषद के अध्यक्ष नीरू शर्मा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, बीडीसी चेयरमैन गुरबख्श चौधरी, भाजपा नालागढ़ मंडल महामंत्री नसीब चौधरी और राजकुमार उपस्थित रहे।